Breaking News

प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय समारोह में कैबिनेट मंत्री ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

 

बांदा। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में दिनांक 25, 26 व 27 मार्च को समारोह आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 26.03.2025 को मा0 कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सरकार श्री नन्द गोपाल गुप्ता “नंदी” द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा से मिशन शक्ति जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । मिशन शक्ति जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, हेल्पलाइन नम्बरों व सुरक्षा उपायों के बारे में जागरुक किया जायेगा ।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *