Breaking News

प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय समारोह में कैबिनेट मंत्री ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

 

बांदा। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में दिनांक 25, 26 व 27 मार्च को समारोह आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 26.03.2025 को मा0 कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सरकार श्री नन्द गोपाल गुप्ता “नंदी” द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा से मिशन शक्ति जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । मिशन शक्ति जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, हेल्पलाइन नम्बरों व सुरक्षा उपायों के बारे में जागरुक किया जायेगा ।

About NW-Editor

Check Also

राजेश दीक्षित पर कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, चौथी बार सौंपी बांदा जिलाध्यक्ष की कमान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। कांग्रेस संगठन में राजेश दीक्षित का कद एक बार फिर बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *