Breaking News

स्व. ममता गुप्ता की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों का सम्मान, उपहार देकर बढ़ाया हौसला

– पटका व प्रतीक चिन्ह देकर की उज्जवल भविष्य की कामना
-दिव्यांग बच्चों को सम्मानित करते परिषद के पदाधिकारी।
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोंपरांत महिला वैश्य रत्न से सम्मानित स्व0 ममता गुप्ता की तृतीय पुण्यतिथि पर भावना विकलांग केंद्र के दिव्यांग बच्चों को उपहार देकर किया सम्मानित, खुशी से चहके बच्चे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं स्व0 ममता के तैलीय चित्र में मल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। भावना विकलांग केंद्र के बच्चों ने ईश प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व0 ममता गुप्ता के व्यक्तित्व में प्रकाश डालते हुए परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि स्व0 ममता गुप्ता का जीवन सामाजिक चिंतन के प्रति सदैव रहा है। उन्होंने संगठन में सदैव सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उनका असमय हम लोगों से बिछडना अत्यंत कष्टकारी है। परिषद के प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता की पत्नी स्व0 ममता गुप्ता हम सभी के लिये आदर्श थी। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं है बल्कि ज्ञान, कौशल एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रक्रिया है। व्यक्ति के व्यवहार और सोंच में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। मुख्य अतिथि दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा ने कहा कि समाज में ऐसे अनगिनत दिव्यांग लोग हैं आप उन्हें कुछ आर्थिक सहयोग के साथ-साथ जिस क्षेत्र में वो निपुण हो उससे संबंधित उन्हें रोजगार दिलाये और उन्हें स्वावलंबी बनायें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय गुप्ता, फरहत अली सिद्दीकी, भाजपा नगर अध्यक्ष व सभासद संजय लाला, रामस्वरूप गुप्ता, नारायण गुप्ता, आशीष गुप्ता, नीतीश गुप्ता, नैन्सी गुप्ता, इच्छा गुप्ता, कविता गुप्ता, ज्योत्सना गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, गीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता गुप्ता, रज्जन गुप्ता, अमित गुप्ता, वीरेंद्र साहू भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पूर्व कोटेदार के निधन के बाद अटका आवंटन, ग्रामीण बोले- गुप्त मतदान से हो नया चयन

– ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन -एसडीएम को ज्ञापन देने जाते बड़नपुर के ग्रामीण। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *