Breaking News

अनियंत्रित बाइक गिरने से एक की मौत दूसरा गंभीर

 

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाने के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिर गए। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी गांव निवासी मकखन लाल का 30 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार व गांव निवासी बड़कू लाल का 30 वर्षीय पुत्र राजू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद से अपनी ननिहाल से वापस घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक सुल्तानपुर घोष थाने के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बृजेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं बड़कू घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई बृजेंद्र कुमार ने बताया की भाई फतेहपुर ननिहाल आया था यहां से लौटते समय रास्ते में हादशा हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *