Breaking News

सभी पात्र मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम: नवदीप

– बीएलओ घर-घर आकर देंगे फार्म, परिजनों का जुटाएंगे ब्योरा
– प्रथम सूची 9 दिसंबर व अंतिम सूची का 7 फरवरी को होगा प्रकाशन

फ़तेहपुर। बिहार के बाद उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यो में चुनाव आयोग की तरफ से चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत शुद्ध निर्वाचक नामावली के लिए चलाया जा रहा अभियान 4 नवम्बर से शुरू हो चुका है। वोटर लिस्ट में नाम अपडेट कराने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ घर घर जाकर लोगों को गणना फार्म देकर परिवार के सदस्यों का ब्योरा जुटाएंगे व आवश्यक दस्तावेज़ों को जमा करेंगे। शिफ्ट हुए वोटरों या मत्यु हो चुके वोटरों के नाम हटाये जाएंगे। प्रपत्रों के आधार पर नये नाम जोड़े जाएंगे। इस तरह नवीन मतदाता सूची में नाम शामिल होंगे। सभी नामो को शामिल करने के बाद राज्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से 9 दिसंबर को प्रथम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। प्रदेश के अन्य जनपदों की तरह जिले में भी एसआईआर अभियान शुरू हो चुका है जिसको लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा। बीएलओ द्वारा फार्माे को भरवाने का कार्य शुरू हो चुका है वही लोग पुरानी लिस्ट में अपना व अपने परिजनों का नाम ढूंढ कर नये अपने नाम को शामिल कराने के लिये आवश्यक दस्तावेज़ एकत्र कर रहे है। चुनाव आयोग द्वारा अवश्यक प्रपत्रों के साथ 2003 की मतदाता सूची को भी वैध माना है 2003 की सूची में दर्ज नाम वाले मतदाताओं को केवल अपना फार्म और सूची से सम्बंधित कॉपी ही लगानी होगी जोकि मान्य दस्तावेज़ है। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी लोगो के फार्म एकत्र कर बीएलओ तक पहुँचने में सहयोग कर रहे है।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

पुलिस लाइन में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल – पुलिस लाइन में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल पुलिस कर्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *