Breaking News

चितौरा मोड़ पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार किसान की इलाज के दौरान मौत, बोलेरो पर टक्कर मारने का आरोप

बिंदकी, फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ससुराल से पत्नी को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हाइपर लगी बोलेरो वाहन द्वारा टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी 40 वर्षीय किसान देवेंद्र कुमार पुत्र राजाराम उर्फ पतारावल अपनी पत्नी रूपा देवी को रक्षाबंधन के अवसर पर ससुराल पीएसी लाइन के पास जयरामनगर छोड़ने गए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद शाम के समय वह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे।

जैसे ही वह चितौरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने एक हूटर लगी बोलेरो को फतेहपुर से कानपुर की ओर जाते देखा था और उसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने की बात कही है।

इस संबंध में मलवां थानाध्यक्ष राम शंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *