Breaking News

रफ्तार बनी काल: बाइक सवार की सड़क पर दर्दनाक मौत

 

रायबरेली: जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

About NW-Editor

Check Also

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात: पिता की हत्या कर मां-बेटी ने जमीन में दफनाया शव

रायबरेली में एक परिवार के भीतर हुई हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। आरोप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *