Breaking News

“पाकिस्तान: खौफनाक हादसा खैबर पख्तूनख्वा में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत”

पेशावर: पाकिस्तान में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है। सड़क हादसे में एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले में उस समय हुआ, जब वाहन ब्रेक फेल हो जाने के कारण खाई में गिर गया। वाहन झोब जिले से डेरा इस्माइल खान को ओर जा रहा था।

About SaniyaFTP

Check Also

”पाकिस्तान में गाजा पीस डील विरोधी प्रदर्शन में पुलिस फायरिंग, 250 मौतें और 1500 घायल”

  पाकिस्तान में गाजा पीस प्लान को समर्थन देने के खिलाफ पिछले पांच दिनों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *