Breaking News

पावागढ़ माँ काली मंदिर का रोपवे टूटा, 6 लोगो की मौत: कई गंभीर

 

गुजरात के पंचमहाल जिले के पावागढ़ के महाकाली मंदिर शक्तिपीठ में शनिवार दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। शक्तिपीठ में सामान ले जाने वाला रोपवे अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 मजदूर और अन्य दो लोग शामिल हैं। पंचमहाल डीएम ने घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

PM मोदी का युवाओं से आह्वान: ‘ड्रग्स से दूर रहें, देश के भविष्य को मजबूत बनाएं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत देशभर के युवाओं, विशेष रूप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *