Breaking News

हैवानियत वारदात: हिंडन किनारे सड़ा-गला शव मिला, टेप से बंद प्लास्टिक बैग में देखकर लोगों के उड़े होश

 

गाजीपुर: राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक बार फिर से शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां हिंडन नहर के पास एक प्लास्टिक की थैली में बंद एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। शव वाली थैली को भूरे रंग के टेप से लपेटा गया था। एक अधिकारी ने रविवार को शव मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को शनिवार शाम मुल्ला कॉलोनी के सामने हिंडन नहर के एक सूखे क्षेत्र के पास एक संदिग्ध वस्तु पड़ी होने की सूचना मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की वजहों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘गाजीपुर थाने को हिंडन नहर के किनारे संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां भूरे रंग के टेप से कसकर बंद की गई एक प्लास्टिक की थैली मिली। उसे खोलने पर एक सड़ा-गला मानव शव मिला।’’ शव मिलने के बाद घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई और सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव कई दिन पुराना लग रहा था और बुरी तरह सड़ चुका था। फिलहाल शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रख दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया गया है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई होगी और उसका शव नहर में फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने कहा, ‘‘मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।’’ उन्होंने कहा कि आस-पास के थानों, गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने के लिए कई टीम बनाई गई है। सुराग के लिए आस-पास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

About SaniyaFTP

Check Also

‘इस्तीफा कागजों पर, फिर भी संभाल रहे मंदिर’; केजरीवाल के आरोपों पर VHP का पलटवार, कहा- सबूत दें, नहीं तो FIR दर्ज हो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मंदिरों के प्रबंधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *