दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा, जम्मू-कश्मीर को मिला विकास का नया सिरमौर

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का उद्धाटन किया। उन्होंने चिनाब ब्रिज का जायजा भी लिया और इसको बनाने वाले कामगारों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने इसी ट्रैक पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण किया। ये देश का पहला ऐसे रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बना है।

यह ऐतिहासिक पुल न सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। साथ ही प्रधानमंत्री ने कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के जरिये जम्मू से श्रीनगर का रास्ता केवल 3 घंटे का रह जाएगा। पीएम मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन किया।

 

About NW-Editor

Check Also

“क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन जवाद अहमद गिरफ्तार: कोर्ट से 4 दिन की रिमांड”

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *