Breaking News

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म: पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप से संबंधित मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, हुसैनगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 202/2026 में धारा 69/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी मोहित कुमार पुत्र होरीलाल, निवासी ग्राम शाहपुर कोड़इया, थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशकरण सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीतू त्रिपाठी और कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *