फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धाता पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को थाना धाता पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 69/108/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुभाष कुमार राजपूत पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम नौलिया माफी, थाना राजापुर, जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद 23 अगस्त को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी किशनपुर, थाना धाता उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल दीपक तथा अनवरुल हसन शामिल रहे।
News Wani
