फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान महिला समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खांडे देवरा गांव निवासी नफीस की पत्नी अलीशा उर्फ निशा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम मिचकी रहीमापुर निवासी जयकरन के 31 वर्षीय पुत्र जितेंद्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि बहू प्रेमलता से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे लेकर बेटे ने यह कदम उठा लिया।
वहीं, खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी फखरुल रहमान के 66 वर्षीय पुत्र शब्बीर हसन ने मानसिक तनाव के चलते घर के आंगन में जाल में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
घटनाओं की सूचना मिलने पर संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
News Wani
