Wednesday , June 11 2025
Breaking News

पुलिस ने पकड़े तीन वारंटी

जहानाबाद, फतेहपुर। थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्यवाही बाद न्यायालय के समक्ष भेजा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना से उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उप निरीक्षक नीरज कुमार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार यादव व उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्रा ने हमराही आरक्षी प्रबल कुमार और दीपक कुमार के साथ वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जाएं अभियान के क्रम में शनिवार की प्रातः अपहरण बलात्कार एवं पास्को एक्ट में वारंटी सलमान उर्फ शाहरुख पुत्र माशूक शाह मोहल्ला बंबा ऊपर गढ़ी कस्बा जहानाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया, धारा 5/25 आम्र्स एक्ट से संबंधित वारंटी रामबाबू निषाद पुत्र बैजनाथ निषाद ग्राम जहांगीराबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसी क्रम में धारा 379, 411 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त दिलीप पुत्र सोहन कंजर ग्राम नोनारा के मजरा कंजरन डेरा थाना जहानाबाद को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए स्थानीय थाना पहुंच माननीय न्यायालय से जारी वारंट के तहत कार्यवाही बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के तहत 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

About NW-Editor

Check Also

बुंदेलखंड राज्य निर्माण से ही फतेहपुर का विकास संभव: प्रवीण

  खागा, फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा चलाए जा रहे बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *