Breaking News

बकरी चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

– पुलिस ने सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 60 भेड़ें व 7 बकरे बरामद
– घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ खागा।
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजना कबीर ईंट भट्ठा के समीप रक्षपालपुर से आलमपुर गेरिया जाने वाले मार्ग पर खखरेरू व गाजीपुर थाने की संयुक्त टीम की चेकिंग के दौरान कार सवार बकरी चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से चोरों के सरगना के पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से सात चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 60 भेड़ें व सात बकरा-बकरी बरामद की हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
जिले में आए दिन हो रही भेड़ व बकरी चोरी की घटनाओं को लेकर खखरेरू व गाजीपुर थाने की पुलिस सतर्क है। 29/30 जनवरी की रात अंजना कबीर ईंट भट्ठा के पास रक्षपाल से आलमपुर गेरिया जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे रोकने का प्रयास किया गया। अपने आपको घिरता देख चोरों के सरगना शोएब कुरैशी उर्फ शीबू पुत्र मो0 नवाब निवासी बहलोलपुर ऐलई थाना खागा ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से सरगना शोएब घायल हो गया। जबकि अन्य चोरों इमरान पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम सेमरामऊ थाना गाजीपुर, संदीप कुमार पुत्र प्रभू, अखिलेश कुमार पुत्र धुक्कड़ निवासीगण विजयनगर थाना खखरेरू, सोहेल उर्फ गुड्डू पुत्र मो0 नवाब निवासी बहलोलपुर ऐलई, रियासत पुत्र रिफाकत निवासी ऐरायां थाना सुल्तानपुर घोष व आमिर हमजा पुत्र महबूब निवासी बहुआ थाना ललौली को गिरफ्तार कर लिया। घायल सरगना को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, स्विफ्ट कार नं0 यूपी-78सीबी/5910, पिकअप वाहन संख्या डीएल-01एएल/0380, लोडर वाहन नं0-यूपी-71बीटी/0331, 3890 रूपए नगद, तीन मोबाइल फोन, 60 भेड़ें व सात बकरा-बकरी बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मु0अ0सं0 18/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एकट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद के थाना किशनपुर, गाजीपुर व बिन्दकी से बकरा-बकरी चोरी किए गए थे।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *