Breaking News

पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मौके पर पहुंची पुलिस

 

बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिहुरा गांव में एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके पाए गए। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे और बीते चार वर्षों से प्रेम संबंध में थे। युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक सूरज (21) पहाड़पुर गांव का निवासी था जबकि युवती निशा बानो (18) पड़ोसी गांव बिहुरा की रहने वाली थी। दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध था, लेकिन सामाजिक और धार्मिक बंदिशों के चलते शादी संभव नहीं हो पाई। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग निकले थे, लेकिन परिजनों के दबाव में लौट आए।

इसके बाद सूरज के परिजनों ने तीन महीने पहले शादी कर दी। बुधवार देर रात करीब दो बजे सूरज की पत्नी ने बताया कि वह घर से गायब है। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए तो देखा कि आम के पेड़ से दो शव फंदे पर लटके हैं। दोनों की पहचान सूरज और निशा के रूप में हुई। बताया गया कि दुपट्टा और गमछा जोड़कर फांसी का फंदा बनाया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं सूरज की नवविवाहिता पत्नी, जिसके हाथों से मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह उतरा भी नहीं था, सदमे में है और बार-बार मूर्छित हो रही है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक और सनसनी फैली हुई है।

About NW-Editor

Check Also

“बाराबंकी में दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलटी, करीब 30 यात्री घायल”

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक घटना सामने आई है। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *