Breaking News

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, स्कूली वाहनों की हुई चेकिंग

– स्कूली वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
फतेहपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान के तहत प्रभारी यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में सेंट जॉन्स स्कूल जेल के निकट एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डाक बंगला के पास के आसपास स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, परमिट तथा अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। चेकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी वाहन पूर्ण रूप से वैध एवं अद्यतन प्रपत्रों के साथ संचालित हों। साथ ही वाहन चालकों का नियमित सत्यापन, नेत्र परीक्षण तथा शराब पीकर वाहन चलाने की रोकथाम के लिए समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, स्कूल परिसरों में ब्रेथ एनालाइज़र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए, ताकि चालक की स्थिति की मौके पर ही जांच की जा सके और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके।

About NW-Editor

Check Also

काली पट्टी बांध गुलाबी गैंग का कलेक्ट्रेट घेराव, छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन

– राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध – पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *