– माईजी के प्रकाट्योत्सव पर प्रसादी का वितरण करते आयोजक।
फतेहपुर। बैशाख शुक्ल चतुर्थी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री पीताम्बरा पीठ दतिया में माई के प्रकाट्योत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में शहर में भी श्री पीताम्बरा पीठ दतिया मित्र मण्डल द्वारा परम्परागत रूप से प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मित्र मंडल द्वारा यह सेवा कार्य वर्षों से निरंतर किया जाता रहा है, जो श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई रोड स्थित विवेक इम्पोरियम अनिल विधायक गेट के सामने किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित हुए। प्रसादी वितरण के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मित्र मंडल के सेवकों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष माई के प्रकाट्योत्सव के अवसर पर किया जाता है। जिसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

News Wani