Breaking News

भाजपा से सपा तक का सियासी सफर इस बार बृजभूषण सिंह किस तरह निभाएंगे अपनी राजनीतिक कसम?

उत्तर प्रदेश की सियासत में कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाने वाले बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि अगर वह जिंदा रहे तो एक बार फिर सांसद बनकर लोकसभा जरूर जाएंगे. साथ ही खुलकर अखिलेश यादव की तारीफ भी की. इस बयान के बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है कि क्या वह फिर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. अगर चुनाव लड़ेंगे तो आखिर किस पार्टी से.पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले कुछ महिला पहलवानों की ओर से बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था. मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम चुनाव में उनका टिकट काट दिया और कैसरगंज सीट से टिकट नहीं दिया. हालांकि पार्टी ने उनकी जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दे दिया था. करण आगे चुनाव जीतने में भी कामयाब रहे थे.कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अपने क्षेत्र में खासा दबदबा माना जाता है. यौन शोषण के आरोप का सामना करने वाले बृजभूषण ने एक चैनल के साथ पॉडकास्ट में कहा कि लोकसभा से उन्हें साजिश के तहत अपमानित करते हुए हटाया गया. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर वह जिंदा रहे तो एक बार फिर से सांसद बनकर लोकसभा जाएंगे.

About NW-Editor

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *