Breaking News

बंगाल चुनाव से पहले सियासी तूफान: ममता बनर्जी या BJP? कौन बनाएगा सरकार, भविष्यवाणी ने बढ़ाई हलचल

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। 2026 के विधानसभा चुनाव भले अभी कुछ महीने दूर हों, लेकिन सत्ता की जंग को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। इस बार बहस सिर्फ राजनीतिक दलों के दावों तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्योतिषीय भविष्यवाणियों ने भी चुनावी माहौल को गरमा दिया है। सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें ज्योतिषी बता रहे हैं कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार किसकी सरकार बनेगी, ममता बनर्जी फिर से सीएम बनेंगी या भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना परचम लहराएगी। आइए जानें अलग-अलग ज्योतिषी क्या दावा कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में ज्योतिषी अंकित त्यागी (Astrologer Ankit Tyagi) का दावा काफी चर्चा में है।

उनका कहना है कि 2026 के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार नहीं बनेगी। उनके मुताबिक किसी भी परिस्थिति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। वे दावा करते हैं कि उन्होंने ज्योतिष शास्त्र के आधार पर गहन गणनाएं की हैं और सभी संकेत यही बताते हैं कि आने वाले चुनाव में भाजपा यानी एनडीए की सरकार बनेगी। उनका कहना है कि इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है और ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह वैदिक ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ आचार्य रीना शर्मा  ने भी लगभग यही बात कही है। उनका कहना है कि यह ममता बनर्जी का आखिरी विधानसभा चुनाव होगा। उनके मुताबिक ममता बनर्जी की राजनीतिक ताकत अब कमजोर पड़ने वाली है और 2026 के चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालेगी।

उनका दावा है कि ममता बनर्जी के पास जो पावर अभी है, वह काफी हद तक खत्म हो जाएगी और वे दोबारा सरकार नहीं बना पाएंगी। पश्चिम बंगाल में अगला विधानसभा चुनाव 2026 में होना है। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च से अप्रैल 2026 के बीच कराए जाने की संभावना है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मौजूदा 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को खत्म हो रहा है। इसी वजह से उससे पहले नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था। 27 मार्च से 29 अप्रैल तक वोटिंग चली और 2 मई को नतीजे आए। उस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी और ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में लौटी थीं। लेकिन इस बार हालात अलग बताए जा रहे हैं। भाजपा लगातार बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं तृणमूल भी सत्ता बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।  बंगाल चुनाव को लेकर भविष्यवाणी बनाम हकीकत ज्योतिषीय दावे अपनी जगह हैं, लेकिन असली फैसला तो बंगाल की जनता करेगी। क्या ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगी या भाजपा इतिहास रचते हुए बंगाल में सरकार बनाएगी, इसका जवाब 2026 में वोटों की गिनती के साथ ही मिलेगा। फिलहाल इतना तय है कि इन भविष्यवाणियों ने चुनाव से पहले ही सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है और बंगाल की लड़ाई अब और भी दिलचस्प हो गई है।

About NW-Editor

Check Also

“बर्फीले हालात में जवानों ने कंधों पर स्ट्रेचर उठाकर गर्भवती महिला की बचाई जान”

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में आज मानवता की एक मिसाल देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *