Breaking News

टाटीसिल्वे में चलती ट्रेन में युवती से हैवानियत, आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार

रांची के टाटीसिल्वे में ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. सेना के जवान ने ट्रेन में जबरन खींच कर युवती के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी सेना के जवान को GRP रांची ने RPF के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि युवती बुधवार की रात घर से नाराज होकर टाटीसिल्वे स्टेशन पहुंची थी. जहां शराब के नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. हल्ला करने के बाद पहुंची पुलिस ने युवती को मुक्त कराया. वहीं, जवान को पकड़ने पहुंचे RPF और GRP पुलिस के साथ भी मारपीट हुई, जिसमें दो जवान घायल हैं. आरोपी जवान की पहचान अजित सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और उसकी पंजाब में पोस्टिंग है. जवान आर्मी के वैगन ट्रेन में सुरक्षा में तैनात था.

About NW-Editor

Check Also

झारखंड में छात्र प्रदर्शन के बाद सियासी घमासान, भाजपा का बंद; कई जगह सड़क जाम और टायर जलाकर विरोध

रांची। झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *