पीएम मोदी बंगाल के बांकुड़ा में बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने TMC पर संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 को पारित होने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की ममता सरकार नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में सांसद बनें। इसलिए संसद में आरक्षण से जुड़ा कानून पारित नहीं होने दिया। इधर, ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को देश को गुमराह करने वाला बताया। X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री जी, अगली बार जब आप देश को संबोधित करे तो, यह काम संसद से करें। पीएम मोदी की आज बंगाल में 4 रैलियां और जनसभाएं हैं। बिष्णुपुर के बाद वे पुरुलिया, झाड़ग्राम और फिर मेदिनीपुर जाएंगे। इन रैलियों का विशेष महत्व है। ये वही क्षेत्र हैं जहां BJP ने पिछले लोकसभा-विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स…
- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में करीब 7 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं। करीब 3.22 लाख वोटर पहले चरण में, बाकी करीब 3.88 लाख वोटर दूसरे चरण में वोट डालेंगे।
- चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग स्टेशन के पास 100 मीटर के घेरे को मार्क किया जा रहा है। सिर्फ वोटर्स को ही अंदर जाने की परमिश होगी।
- असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कलिम्पोंग में कहा कि ममता बनर्जी ने वोटों के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी है।
- बंगाल के उलुबेरिया में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP का पतन कल से शुरू हो गया है।
- CM स्टालिन ने कहा कि अगर लोग NDA को वोट देते हैं, तो तमिलनाडु की प्रगति प्रभावित होगी।
News Wani
