Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़ : अजमेर से पुष्कर जा रही बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 31 सवार; बच्चे की मौत, 5 गंभीर

अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई। बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। बस में सवार सभी लोगों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।

ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है।

पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

बेकाबू होकर बस सड़क से करीब 150 फीट नीचे गिर गई।
बेकाबू होकर बस सड़क से करीब 150 फीट नीचे गिर गई।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई।
रस्सी के सहारे खाई में उतरती रेस्क्यू टीम।
रस्सी के सहारे खाई में उतरती रेस्क्यू टीम।
मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे।
मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

About NW-Editor

Check Also

रेलवे ट्रैक पर तस्करी की गाड़ी रोक दी गई – डोडा चूरा के साथ एक गिरफ्तार

अजमेर की रेलवे स्टेशन पर अवैध मादक पदार्थ सहित एक आरोपी को जीआरपी थाना पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *