Breaking News

प्रदीप गर्ग बने आदर्श व्यपार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

– पंजीकृत फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल अब हुआ आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग का स्वागत करते व्यापारी।
फतेहपुर। पंजीकृत फ़तेहपुर आदर्श व्यापार मंडल के नाम से मशहूर व्यापारिक संगठन का नाम परिवर्तित होकर आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के नाम से अब जाना जायेगा। पूर्व संगठन के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रदीप गर्ग को नवीन संगठन आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव समेत उपस्थित व्यापारियों ने सहमति जताते हुए प्रदीप गर्ग के नाम की घोषणा की।
गुरुवार को शहर के एक बैंक्विट हाल में आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय रहे। बैठक के पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रदीप गर्ग के नाम की घोषणा की। जिसका हाल में उपस्थित मुख्य अतिथि समेत व्यापारियों ने समर्थन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदीप गर्ग ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वितरक एसोसिएशन के नाम से संगठन बनाकर शुरुआत की गई तत्पश्चात उनके द्वारा पंजीकृत फ़तेहपुर आदर्श व्यापार मंडल का गठन किया गया। संगठन को जनपद के कोने कोने में विस्थापित करने के पश्चात सम्पूर्ण देश में विस्तार करने के लिये परिवर्तन कर आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के नाम से अब जाना जायेगा। संगठन वर्तमान में देश भर में बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, आसाम, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत सात प्रान्तों में गठन किया जा चुका है अन्य प्रांतों में जल्द विस्तार किया जाना है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य अन्य प्रदेशों के व्यापारियों को जोड़ना व उनके उत्पीड़न करने वाले अफसरों व समस्याओं का निदान कराना, जीएसटी संबंधित समस्याओं का निदान कराने को कैम्प लगाकर राहत दिलाने का काम किया जायेगा। कंपनियों के द्वारा वितरकों के शोषण रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं को व्यापार के लिये जागरूक करना, सामाजिक मुद्दों जल संचयन वृक्षारोपण आदि कार्य किये जायेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, संजय पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष स्क्रैप संघ मो शमीम, अमित शरण बॉबी, मनीषा गुप्ता, डा० माधुरी साहू महिला प्रदेश अध्यक्ष, सुमन सिंह, अकिंत गुप्ता, निरंजन श्रीवास्तव, आनन्द गुप्ता, सुबोध शुक्ल, तरूण पुरवार, युवा अध्यक्ष इमरान खान, आफाक अली, रवि तिवारी, राजीव गुप्ता, बबला सोनी, अभय गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, आजम खान, अभिलाष गुप्ता, अशोक यादव आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *