फतेहपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में द्विवेदी रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट को कायस्थ रत्न अवॉर्ड 2026 और डॉ. विवेक श्रीवास्तव को कायस्थ गौरव अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। दोनों को माल्यार्पण कर, पटका पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय लाला ने किया।
महासभा के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा की ओर से प्रत्येक वर्ष समाजहित में सक्रिय योगदान देने वाले लोगों को इन सम्मानों से नवाजा जाता है। इसी क्रम में प्रशांत श्रीवास्तव और डॉ. विवेक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी सहाय, युवा जिलाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, युवा जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिन्हा, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चित्रांशी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव और प्रदीप राज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
News Wani
