Breaking News

सूचना कार्यालय के प्रधान सहायक सेवानिवृत्त

– जिला सूचना अधिकारी समेत पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्त प्रधान सहायक सैय्यद आसिम अली को विदाई देते सूचना अधिकारी व अन्य।
फतेहपुर। जिला सूचना कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक/प्रधान सहायक सैय्यद आसिम अली गुरूवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो गए।
आसिम अली वर्ष 1996 से आज तक जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत रहे। उन्होंने अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किया एवं हमेशा पत्रकार हित के कार्यों को रूचिपूर्ण तरीके से करते रहे। उन्होंने 90 के दशक से पत्रकारिता को बहुत नजदीक से देखा और महसूस किया और सदैव अपनी कार्यशैली और मृदुभाषिता के लिए मशहूर रहे। जिला सूचना कार्यालय के जिला सूचना अधिकारी अनुराग सिंह यादव एवं कार्यालय कर्मचारी कारण कुमार (लेखाकार), शैलेन्द्र कुमार, वसुधा देवी, शैलेश कुमार, जसवंत कुमार, राजू सिंह व पत्रकार साथियों ने भावभीनी विदाई दी।

About NW-Editor

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *