Breaking News

प्रधान पद के उप चुनाव में इजूरा खुर्द की प्रियंका बनीं प्रधान

– प्रियंका कैथल ने 67 वोटों से की जीत दर्ज

प्रेमनगर, फतेहपुर। ऐरायां ब्लाक की ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द में प्रधान देवरती पत्नी राम गोपाल की दो सितंबर 2024 को मृत्यु हो गई थी जिसकी वजह से ये सीट रिक्त हो गई थी। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। मृतक प्रधान के संरक्षक गांव के ही राजा सिंह थे। सीट रिक्त होने के कारण चुनाव आयोग के निर्देश पर दिनांक 19 फरवरी को चुनाव सम्पन्न कराया गया जिसमें राजा सिंह ने कलावती पत्नी विनोद कुमार को प्रधान पद के लिए प्रत्याशी बनाया था और दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा ब्लाक उपाध्यक्ष ठाकुर उग्रसेन सिंह ने प्रियंका कैथल पत्नी मनोज कुमार को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया था।राजा सिंह को करारा झटका लगा है और उग्रसेन गुट की प्रत्याशी प्रियंका कैथल ने दर्ज की। चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ था। चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सीओ खागा ब्रजमोहन राय ने सुल्तानपुर घोष पुलिस के साथ पोलिंग बूथ का जायज़ा लेते रहे। ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द में कुल वोटर 1665 थे जिसमें से 543 मत प्रियंका कैथल को मिले जबकि कलावती को 476 मत मिले। इस प्रकार 67 मत पाकर प्रियंका कैथल ने जीत दर्ज की और जीत कब्रमण पत्र प्राप्त किया। जीतने के बाद प्रियंका कैथल ने कहा कि विकास की नई दिशा में पंचायत को ले जाने का काम करेंगे। पूर्व प्रधान के हार की वजह ग्रामीणों ने उनके समर्थक द्वारा विकास न कराना बताया। गांव में इस जीत का जश्न मनाया गया। निर्वाचित प्रधान पति मनोज कुमार के समर्थक मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अजीत पांडेय, सिद्धांत प्रताप सिंह उर्फ छोटू, सत्य नारायण यादव, लाल महाराज, मुन्नू सिंह, राजेंद्र यादव सहित सभी ग्रामवासियों ने जीत की बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *