Breaking News

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

 

सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के बहेरा सादात गांव में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर ग्राम प्रधान डॉ. हसीन अंसारी की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पूरे गांव में अकीदत व एहतराम का माहौल रहा।

 

जुलूस सुन्नी जामा मस्जिद से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए चौकी चौराहा पहुंचा। जुलूस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में इस्लामी परचम लेकर शामिल हुए। इस दौरान सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा और पत्ती-पत्ती फूल-फूल, या रसूल-या रसूल के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने शरबत, शबील और लंगर का इंतजाम कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।

 

जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस भी जगह-जगह मुस्तैद रही। इस दौरान ग्राम प्रधान डॉ. हसीन अंसारी, उपनिरीक्षक हरेराम यादव, महिला कांस्टेबल रागनी यादव, कांस्टेबल मजनूर अहमद, कांस्टेबल मनीष राजभर, डॉ. शोएब अंसारी, हाफिज अफरोज, नातखां शादाब आलम, चांद बाबू, लाड़ले, नूर आलम, मुसर्रत अली और नाजिम अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

वहीं, थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में स्थित मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज के प्रबंधक मौलाना हुसैन सिद्दीकी की अगुवाई में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें मदरसे में तालीम हासिल करने वाले बच्चों के साथ प्रेमनगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। पैदल, घोड़े और रिक्शे के साथ निकला जुलूस सुबह करीब 10 बजे मदरसे से रवाना हुआ।

 

जुलूस संत विनोबा भावे इंटर कॉलेज, अल्लीपुर जीता रोड, लोहारन का पुरवा, डॉ. निसार के मकान और अल्लीपुर भादर रोड होते हुए वापस मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। रास्ते में जगह-जगह अकीदतमंदों ने जुलूस का इस्तकबाल किया तथा लंगर और शबील का आयोजन किया। इस दौरान नात-ए-नबी का भी आयोजन किया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *