Breaking News

बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी, आरक्षण की मांग को लेकर पटना में जोरदार प्रदर्शन

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को दलित संगठनों ने आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़ी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में अंबेडकर और गांधी के पोस्टर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। पोस्टरों और बैनरों पर आरक्षण लागू करने और संविधान की रक्षा से जुड़े संदेश लिखे थे। प्रदर्शन के दौरान ‘आरक्षण लागू करो’ और ‘संविधान बचाओ’ जैसे नारे लगाए गए।

पुलिस ने जेपी गोलंबर और डाकबंगला पर बढ़ाई सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पटना के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लोहे की शील्ड के साथ कंटीले तार भी लगाए गए।

डाकबंगला चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 23 थानेदार, 9 एएसपी-डीएसपी समेत करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी

जेपी गोलंबर पर पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोध के बावजूद कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग पार करने की भी कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दलित और आदिवासी समाज के लोगों के साथ जातिगत भेदभाव और अत्याचार की घटनाएं अभी भी सामने आती हैं। उनका आरोप है कि आरक्षण का लाभ समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है।

आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के संयोजक अमर आजाद ने कहा कि दलित और आदिवासी समाज को सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में आरक्षण की व्यवस्था की मांग भी उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने बिहार में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की मांग की। उनका कहना है कि आरक्षण सामाजिक बराबरी और वंचित वर्गों को अवसर दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

फिलहाल जेपी गोलंबर समेत प्रदर्शन वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती जारी है। प्रशासन प्रदर्शनकारियों को निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

About NW-Editor

Check Also

“‘लड़की अरेंज नहीं कर सकते तो पत्नी भेजो’… गुरुग्राम में सुपरवाइजर की हैवानियत से तंग युवक ने दी जान, भाई को भेजा दर्दनाक नोट”

हरियाणा के गुरुग्राम में एक सुपरवाइजर पर एक कर्मचारी ने बेहद शर्मनाक और गंभीर आरोप लगाकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *