Breaking News

मासूम ने देख लिया था टीचर का राज! शिक्षक पर छात्र की हत्या का आरोप, घटना से सनसनी

बिहार। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित जेडी पब्लिक स्कूल, खारी परमानंदपुर के हॉस्टल में छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में यह मामला हत्या का निकला है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बुधवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि 7 जून को मुरलीगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जेडी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की.

वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मृतक की मां गुंजन देवी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नेसार अहमद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके हॉस्टल संचालक सुनील कुमार की पत्नी अंजली कुमारी के साथ अवैध संबंध थे. आरोपी के अनुसार, 6 जून की रात आनंद प्रेम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और शोर मचाने लगा.

पुलिस के मुताबिक, बच्चे को चुप कराने के उद्देश्य से अंकित कुमार ने उसका मुंह और नाक दबा दिया. कुछ देर बाद जब उसने हाथ हटाया तो बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने की कोशिश की. पुलिस जांच में सामने आया कि हॉस्टल संचालक सुनील कुमार की मदद से पहले शव को छिपाने का प्रयास किया गया. जब इसमें सफलता नहीं मिली तो हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बच्चे के शव को रस्सी से लटका दिया गया. पुलिस ने इस मामले में सहरसा जिले के कजरा निवासी अंकित कुमार और मधेपुरा जिले के मरूआहा वार्ड-4 निवासी हॉस्टल संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छह वर्षीय मासूम की मौत के इस मामले के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

About NW-Editor

Check Also

“‘ट्रक में EVM आया-EVM आया’ RJD के दावे पर रोहतास DM उदिता सिंह का करारा जवाब”

रोहतास :रोहतास की ज़िलाधिकारी उदिता सिंह ने गुरुवार को RJD के उस दावे को खारिज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *