Breaking News

सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क का छठा वार्षिक उत्सव एवं रक्तवीर सम्मान समारोह संपन्न

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनपद बांदा में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित करने के लिए छठा वार्षिक उत्सव एवं रक्तवीर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले रक्तवीरों को मोती माला पहनाकर, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने रक्तवीरों के सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र, सीएमएस डॉ. किशुन कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. देव प्रकाश, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, डॉ. अरमान उल हक, रामेंद्र शर्मा, चंद्रमौली भारद्वाज, नरेंद्र सिंह, मनोज जैन, अरशद निजामी और अमित सेठ भोलू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना किसी को नया जीवन देने के समान है। रक्तदाताओं का निस्वार्थ योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की अपील की।

एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र, सीएमएस डॉ. किशुन कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह तथा संस्था के महासचिव सुनील सक्सेना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने रक्तवीरों के योगदान को सराहनीय बताते हुए इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

संस्था के अध्यक्ष सलमान खान ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। महासचिव सुनील सक्सेना ने सम्मानित होने वाले सभी रक्तवीरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

संस्था के संरक्षक डॉ. शेख सऊद उद जमा व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और रक्तवीरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रज्ञा प्रकाश, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. आकिब फारूकी, डॉ. जे. विक्रम सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. आदित्य मिश्रा, धीरेंद्र सिंह गौतम, दीपाली गुप्ता, डॉ. एस.आर. वर्मा और अन्य गणमान्य लोगों ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक संजय काकोनियां ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अशफाक अहमद, जीशान उल हक, शादाब अहमद सिद्दीकी, जुनैद सिद्दीकी, असीम अल्वी, बसंत गुप्ता, इरशाद हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

समारोह के माध्यम से रक्तदान, मानवता और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में माँ केन की भव्य महाआरती में गूँजे जयकारे, मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनपद बांदा में माँ केन नदी के पावन तट पर गंगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *