न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला सूचना अधिकारी सुश्री शारदा निषाद ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने आवास परिसर में फलदार पौधे रोपित किए। इस पहल के माध्यम से उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर शारदा निषाद ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना बेहद जरूरी है। फलदार पौधे न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि भविष्य में फल उपलब्ध कराने के साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधरोपण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
पौधरोपण के दौरान अभियान संयोजक शोभाराम कश्यप और उनकी नातिन नित्या कश्यप भी मौजूद रहीं।
News Wani
