Breaking News

प्रांतीय पर्वूक्षक अभिमन्यु सिंह के आगमन पर कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत: जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम हुआ आयोजित

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बांदा में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, स्टेशन रोड पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं बांदा प्रभारी अभिमन्यु सिंह का कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय पर्यवेक्षक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की ओर से रैली और धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। रैली के माध्यम से कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने की बात कही गई।

अभिमन्यु सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं और बड़ी संख्या में मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

दिल्ली रैली में बांदा से पहुंचेंगे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने का काम जारी रखेंगे।

राजेश दीक्षित ने प्रांतीय पर्यवेक्षक को भरोसा दिलाया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में बांदा जनपद से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए कार्यकर्ता ट्रेन, बस और निजी वाहनों के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे तथा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

बैठक में ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव वर्मा, सूरज बाजपेई, जिला महासचिव शोएब रिजवी, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू, संजय गुप्ता, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश गुप्ता पप्पू, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, लालबाबू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

योगी सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल’ विजन को मिलेगी धार, बांदा में 10 दिन सजेगा माटी कला मेला: मिट्टी के दीये, खिलौने और पारंपरिक हस्तशिल्प होंगे आकर्षण

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *