Breaking News

सूरत के सलामतपुर में संचालित कथित फर्जी क्लिनिक पर उठे सवाल, शिवसेना युवा नेता सुल्तान शेख ने की शिकायत

सूरत/मुंब्रा । सलामतपुर क्षेत्र में संचालित एक आयुर्वेदिक क्लिनिक को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह मामला तब चर्चा में आया जब मुंब्रा निवासी आकाश प्रजापति ने दावा किया कि सूरत में “दीपक सेक्स आयुर्वेदिक दवाखाना” नाम से चल रहे एक क्लिनिक में उनका गलत इलाज किया गया, जिसके चलते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
आकाश प्रजापति के अनुसार, वह कुछ दिन पहले कपड़ों के व्यापार के सिलसिले में सूरत गए थे, जहां उन्होंने विज्ञापन देखकर उक्त क्लिनिक का दौरा किया। आकाश का आरोप है कि क्लिनिक में मौजूद व्यक्ति ने स्वयं को डॉक्टर बताया, लेकिन उन्हें यह भी लिखना नहीं आता था और उन्होंने आकाश से ही उनका नाम लिखवाया। आकाश का दावा है कि उन्हें आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर एलोपैथिक दवाओं का मिश्रण दिया गया, जिसके सेवन के बाद उनकी तबीयत लौटते ही गंभीर रूप से खराब हो गई। मुंब्रा के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने सूरत के क्लिनिक का जिक्र किया, जिसके बाद संदिग्ध गतिविधियों की बात सामने आई।
इस पूरे प्रकरण को मुंब्रा के पत्रकार रिज़वान शेख एवं शिवसेना युवा नेता सुल्तान शेख के संज्ञान में लाया गया। सुल्तान शेख ने आकाश से बातचीत के बाद मामले को सार्वजनिक किया और स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की मांग उठाई। उनका कहना है कि बिना डिग्री और बिना लाइसेंस के कोई व्यक्ति चिकित्सा प्रैक्टिस नहीं कर सकता, ऐसे में कथित रूप से संचालित इस क्लिनिक की जांच आवश्यक है।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपील करते हुए लोगों आवाज़ उठाई। स्थानीय सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों पर समय–समय पर शिकायतें उठती रही हैं। आरोप यह भी है कि कुछ लोग ऐसे क्लिनिकों को संरक्षण देते हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पर जांच के बाद सच सामने आएगा। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने सूरत के संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि दीपक सेक्स आयुर्वेदिक दवाखाना और इस प्रकार चल रहे अन्य संदिग्ध क्लिनिकों की जांच की जाए, ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ न हो।
अब आगे की कार्रवाई पर सबकी नज़र बनी है, इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पीड़ित पक्ष और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 10 से15 हजार रुपए लेकर करता है फर्जी इलाज,लोगों की जान से करता है खिलवाड़,

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *