Breaking News

बारिश का कहर जारी: वसई में 20 कारें डूबीं, गुजरात में कार बही, छत्तीसगढ़ में घरों में घुसा पानी

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जेनिथ वॉटरफॉल में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया। जिसमें 100 टूरिस्ट फंस गए, रस्सी की मदद से उन्हें निकाला गया। महाराष्ट्र में वसई के नालासोपारा में सड़क नदी जैसी बन गई। करीब 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं। गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। भावनगर में एक कार पानी में बह गई। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार रात आधे घंटे के भीतर ही 30 मिमी पानी बरसा। टाटीबंध में घरों में पानी भर गया।

देशभर से बाढ़-बारिश की 4 तस्वीरें…

गुजरात के जूनागढ़ में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। नाव में बैठकर सुरक्षित जगह जाते बच्चे।
गुजरात के जूनागढ़ में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। नाव में बैठकर सुरक्षित जगह जाते बच्चे।
छत्तीसगढ़ में शनिवार रात बारिश के बाद रायपुर के टाटीबंध में घरों में पानी घुस गया।
छत्तीसगढ़ में शनिवार रात बारिश के बाद रायपुर के टाटीबंध में घरों में पानी घुस गया।
मध्य प्रदेश के हरदा में कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है।
मध्य प्रदेश के हरदा में कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है।
यूपी के कानपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।
यूपी के कानपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

About NW-Editor

Check Also

मोदी का विपक्ष पर निशाना: बोले- देश में नक्सलवाद आखिरी सांसें गिन रहा, हिंसा के दौर में संविधान की बात करने वालों के हाथ कांपते थे

पीएम मोदी ने देश में दशकों से जारी नक्सलवाद हिंसा को लेकर कांग्रेस पर हमला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *