Breaking News

नौबस्ता में बारिश का कहर: सड़क का हिस्सा बहा, रायबरेली मार्ग पर आवागमन बंद

फतेहपुर। भारी बारिश के बीच नौबस्ता में सड़क कटने से रायबरेली जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया। नौबस्ता पुलिस चौकी के पास बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। सड़क कटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियातन मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया।

मार्ग बंद होने से खागा और रायबरेली की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हिस्से की ओर वाहनों को जाने से रोकते हुए वैकल्पिक मार्ग से आवागमन शुरू कराया।

प्रशासन की ओर से वाहनों का डायवर्जन गंगा पुल-गंगापुरवा-मड़ईहार वाया नौरेगाबाद किया गया है। पुलिस ने राहगीरों से क्षतिग्रस्त सड़क पर जाने का प्रयास न करने और निर्धारित डायवर्जन मार्ग से ही आवागमन करने की अपील की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के आसपास पानी का तेज बहाव बना हुआ था। इसी के चलते सड़क का एक हिस्सा कट गया। मुख्य मार्ग बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों के साथ-साथ लंबी दूरी के वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि मौके की स्थिति का जायजा लेने के लिए राजस्व टीम भेजी गई है। लोक निर्माण विभाग को भी सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कर जल्द आवागमन बहाल कराने की कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय सांप ने 70 वर्षीय महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुआंपर गांव में घर में सो रही 70 वर्षीय वृद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *