Breaking News

खागा में बारिश ने बिगाड़े हालात, कई मोहल्लों में घुटनों तक पानी; घरों में घुसा बरसाती पानी

खागा, फतेहपुर। मंगलवार को करीब तीन घंटे हुई झमाझम बारिश ने कस्बे की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद ब्राह्मण टोला, नई बाजार, गढ़ी, नीम टोला, नौबस्ता रोड और चौड़ाखेर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। गलियां पानी से लबालब होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई घरों में बरसात का पानी घुसने से लोगों को बाल्टियों से पानी बाहर निकालना पड़ा।

बताया गया कि सोमवार और मंगलवार को लगातार बारिश होने से कस्बे की गलियों में पानी भरता चला गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। कई स्थानों पर गलियों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घरों में पानी घुसने से लोगों की गृहस्थी भी प्रभावित हुई। मोहल्लेवासियों को लगातार बारिश के बीच कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का डर भी सताता रहा। स्थानीय निवासी रितेश, मुकेश और रवि ने जलभराव की स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए। वीडियो में गलियों और घरों के आसपास भरा पानी साफ दिखाई दे रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

खागा में 339 एनसीसी प्रशिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण, सैन्य अनुशासन और परेड के गुर सीखे

खागा, फतेहपुर। कस्बे के रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में रविवार को एनसीसी प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *