Breaking News

अमर शहीद होसिला प्रसाद तिवारी की स्मृति में बने “राज्य अमृत सरोवर” का लोकार्पण विधायक चन्द्रभानु पासवान ने किया

मिल्कीपुर। विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसावां ईटगांव में मनरेगा एवं पंचम वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित “राज्य अमृत सरोवर” का लोकार्पण माननीय विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान द्वारा किया गया। यह अमृत सरोवर 1962 भारत-चीन युद्ध के अमर शहीद स्वर्गीय होसिला प्रसाद तिवारी की पुण्य स्मृति में निर्मित कराया गया है। इस अवसर पर विधायक श्री पासवान ने अमर शहीद को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि यह अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां इस स्थल से प्रेरणा प्राप्त करेंगी और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को समझेंगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में गांवों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में शहीद के योगदान को याद करते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *