Breaking News

रामाश्रय मौर्य भाजपा के जनपद मऊ के नए जिलाध्यक्ष घोषित…..

रतनपुरा ग्राम …सभा के दो बार प्रधान एक बार प्रधान प्रतिनिधि तथा बीजेपी के जिला संगठन में दो बार महामंत्री पद को सुशोभित कर चुके है रामाश्रय मौर्य जनपद मऊ अंतर्गत रतनपुरा कस्बा के पश्चिमी मोहल्ला निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री तथा स्वच्छता अभियान में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामाश्रय मौर्य को भारतीय जनता पार्टी के मऊ जिलाध्यक्ष के रूप में कमान सौंप दी गई है। जनपद मऊ मुख्यालय स्थित कम्युनिटी हॉल में उनके चयन की घोषणा पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद करके रामाश्रय मौर्य का जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ में रामाश्रय मौर्य भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय कार्यालय पहुंचे ।जहां पर उनका विधिवत स्वागत किया गया। उल्लेखनीय की रामाश्रय मौर्य रतनपुरा ग्राम पंचायत के दो बार प्रधान तथा एक बार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रह चुके हैं। तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में दो बार महामंत्री पद को सुशोभित कर चुके हैं ।उनके चयन से जनपद सहित उनके गृह प्रखंड रतनपुरा में उत्सव जैसा माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

कई विद्युत उपकेंद्रों पर ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण

मऊ। तीन चरणों मे विधुत बिल मे उपभोक्ताओ को मिल रहा लाभ पहला चरण दिसम्बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *