Breaking News

पटना में फेमस डॉक्टर की पत्नी का पंखे से लटका मिला शव, पढ़िए डॉक्टर की पत्नी की मौत की पूरी कहानी…

 

पटना में डॉक्टर ने अपनी पत्नी की दुपट्‌टे से गला घोंटकर हत्या की। इसे सुसाइड बताने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने भाई के बयान पर पति, सास समेत 3 पर हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से डॉक्टर अभिजीत सिन्हा अपने तीनों बच्चों के साथ गायब है। DSP लॉ-एंड-ऑर्डर कृष्ण मुरारी ने भी दुपट्‌टे से हत्या की बात कही है। गुरुवार को किदवईपुरी में डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की पत्नी की फंदे से लटकी लाश मिली थी। परिवार अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 36 साल की सृष्टि श्रेया के रूप में हुई है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर की है।

सृष्टि श्रेया की मां और बहन का आरोप है कि अभिजीत का कई लड़कियों से अफेयर चल रहा था। इसे लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़े होते थे। इसे लेकर उसने सृष्टि की हत्या कर दी। मृतका की बहन ज्योत्सना सिन्हा ने बताया कि- ‘मेरी दीदी से गुरुवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉल पर बात हुई। वो बहुत खुश थी। 20 जुलाई को मेरा बर्थडे है। उसने कहा था कि अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे।’ ‘1 बजे के आसपास मेरे भाई को मेरे जीजाजी का फोन कॉल आया। उनकी मां ने बताया कि सृष्टि ने फांसी लगा ली है। इन लोग 2 घंटे तक हम लोगों को घुमाते रहे। कभी कहा उदयन हॉस्पिटल ले जा रहे हैं। कभी PMCH। फिर PMCH में मेरी बहन को मृत घोषित कर दिया गया।’

‘भाई ने मुझे कॉल किया तो पता चला कि दीदी के देवर उसे हॉस्पिटल लेकर गए थे। सास और जीजा घर पर ही थे। जबतक पोस्टमॉर्टम हुआ, ये लोग भाग गए।’ ससुरालवालों ने ये कहा है कि मेरी दीदी ने बहस के बाद फांसी लगा ली। जबकि कल ही ये लोग कहीं गए थे, जहां बहस के बाद मेरे जीजाजी ने दीदी को बीच रास्ते में उतार दिया था। वो पार्क में बैठी हुई थी। जीजा का गुस्सा बहुत खराब था, वो पहले भी मारपीट कर चुके थे। सेटलमेंट के बाद मेरी बहन को लेकर आए थे। बहन का जेवर गिरवी रखकर देवर को पैसा देते थे। इनके फादर इनकम टैक्स में कमिशनर थे, उनके पद का इस्तेमाल कर जीजाजी के अफेयर का एक केस दबाया था। सृष्टि की मां का आरोप है कि ‘बेटी आत्महत्या कर ही नहीं सकती। वो बहुत बहादुर थी। उसकी हत्या की गई है। मर्डर के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है, ताकि इसे सुसाइड बताया जा सके। दोपहर में सृष्टि से बात हुई थी।’

पोस्टमॉर्टम के दौरान हंगामा: मायके वालों ने पोस्टमॉर्टम रूम से घर तक काफी हंगामा भी किया। इधर, घटना के बाद से ही डॉ. अभिजीत, उनकी मां नीलम सिन्हा और उनके भाई घर से फरार हाे गए। DSP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध है।

2012 में डॉक्टर से हुई थी शादी: सृष्टि की शादी साल 2012 में डॉ. अभिजीत सिन्हा से हुई थी। डॉ. अभिजीत बेगूसराय में नेशनल हॉस्पिटल में तैनात हैं। उन्होंने कटिहार से MS की डिग्री ली है। अभिजीत के पिता स्व. दीपक कुमार सिन्हा कस्टम कमिशनर के पद से रिटायर हुए थे। डॉक्टर मां नीलम सिन्हा, पत्नी सृष्टि सिन्हा और तीन बेटों के साथ सेकेंड फ्लोर पर रहते हैं। सृष्टि मूल रूप से नवादा की रहने वाली थीं। दोनों के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। एक की उम्र 11 साल, दूसरे की 9 साल और तीसरे की 7 साल है। सभी पढ़ाई करते हैं।

DSP बोले- दुपट्‌टे से गला घोंटा गया

DSP लॉ एंड ऑर्डर-1 और बुद्धा कॉलोनी के थानेदार के मुताबिक डॉक्टर और उसकी मां समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कर ली गई है। इस केस को सृष्टि श्रेया के भाई के बयान पर दर्ज किया गया है। FSL की जांच में सृष्टि के गले पर कुछ निशान मिले। इसके साथ ही एक दुप्पट्‌टा भी जब्त किया गया है। दुपट्‌टे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस हत्या के एंगल पर इसलिए भी जांच कर रही है कि सृष्टि की मौत कल दोपहर 2 बजे के करीब ही हो गई थी। अगर, सुसाइड होता तो पति या उसके परिवार के जरिए तुरंत पुलिस और उसके परिवार को जानकारी देते। मगर, जानकारी देने की जगह ये लोग भाग गए। पुलिस को इसकी जानकारी देर शाम को मिली थी।

About NW-Editor

Check Also

आचार संहिता के बाद एक्शन मोड में चुनाव आयोग, बंगाल में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *