Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने बीमारी से बचाव हेतु वितरित की दवा

– बच्चों को होम्योपैथिक दवा वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण महाअभियान पुनः भिटौरा रोड में चलाया। जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के 52, कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर मवइया के 58, कम्पोजिट विद्यालय सलेमाबाद के 131, प्राथमिक विद्यालय डोलेपुर के 24, कम्पोजिट विद्यालय सहिमापुर के 75 कुल 340 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कनीज़ रुकय्या, ख़दीजा अल्वी, मुमताज जहां, दीक्षा सिंह, ज़हरा खातून सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

ईद के पर्व को लेकर जिले की पुलिस सतर्क

– कई थाना क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल मार्च – मिश्रित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *