Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने 276 बच्चों को दी डेंगू से बचाव की दवा

बच्चों को डेंगू से बचाव की दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं जनपद चेयरनमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने डेंगू बचाव महाभियान पुनः चलाया। डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय तुराब अली का पुरवा के 42, प्राथमिक विद्यालय मसवानी प्रथम नगर क्षेत्र के 50, प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर नगर क्षेत्र के 76, आंगनबाड़ी केंद्र पीरनपुर के 20, प्राथमिक विद्यालय महारथी के 88 कुल 276 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। पीने के पानी को उबालकर पियें, कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या चन्द्रप्रभा, शबनम जहाँ, साफिया बेगम, वंदना गुप्ता सहित प्रमुख सहयोगी संयोजक होम्योपैथी केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

प्राथमिक विद्यालय में नवारंभ उत्सव में सात बच्चों हुआ प्रवेश

– कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व अन्य। फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय सराय सईद खान स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *