Breaking News

बदलते मौसम में स्वाइन फ्लू से बचाव की पहल, रेडक्रॉस ने चलाया जागरूकता अभियान

फतेहपुर। बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने गुरुवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। चेयरमैन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट, सिविल कोर्ट, विकास भवन, विद्युत विभाग और नगर पालिका परिषद में अभियान चलाकर लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और स्वच्छताग्राहियों के लिए कुल 1900 मास्क वितरित किए गए।

अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को 50 मास्क प्रदान करके किया गया। इसके बाद जनपद न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जिला जज सुधीर कुमार पांचम को 350 मास्क, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन को 100 मास्क तथा विकास भवन में जिला विकास अधिकारी को 100 मास्क प्रदान किए गए।

कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र को 750 मास्क तथा बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आशीष गौड़ को 50 मास्क दिए गए। इसी क्रम में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम श्रवण कुमार सिंह को 50 मास्क तथा नगर पालिका परिषद में स्वच्छताग्राहियों एवं कर्मचारियों के लिए अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार को 500 मास्क प्रदान किए गए।

इस तरह विभिन्न स्थानों पर कुल 1900 मास्क वितरित कर लोगों को स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रमुख सहयोगी चेतन्य कुमार, कार्यकारिणी सदस्य एवं आजीवन सदस्य चंद्रेश रायजादा तथा प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *