लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली में तैनात रहे दिनेश कुमार शर्मा का विदाई समारोह धूमधाम और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की। कई साथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी। बताया गया कि दिनेश कुमार शर्मा की नई तैनाती पढुआ थाना में की गई है। वहीं बृजेश कुमार को शारदा नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों अधिकारियों को सहकर्मियों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।
News Wani
