Breaking News

पलटी वैन ने ली 5 की जान, 15 घायल—इलाके में चीख-पुकार

 

छपरा: बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक पिकअप वैन पलटने से एक महिला सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई तथा पन्द्रह लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दिघवारा से एक पिकअप वैन सवारी और मक्का लेकर हाजीपुर जा रहा था।

इसी दौरान बाजितपुर गांव के समीप पिकअप वैन का एक चक्का ब्लास्ट कर गया और पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि लगभग 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

राघव चड्डा को AAP ने हटाया राज्यसभा उपनेता पद से, अशोक मित्तल बने डिप्टी लीडर

आम आदमी पार्टी से बड़ी खबर सामने आई, AAP ने राघव चड्डा (Raghav Chadha) पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *