Breaking News

“नाइजीरिया में नदी हादसा: पेड़ से टकराई नौका, 31 की मौत और कई लापता”

उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बड़ी नौका दुर्घटना हुई है। यहां की एक नदी में पेड़ की डालों से टककाकर नाव गहरे पानी में डूब गई। इस जल दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी हुसैनी इसाह ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह ओवरलोडेड (अत्यधिक भरी हुई) नाव नाइजर राज्य के बोरगु क्षेत्र में एक पेड़ के तने से टकरा गई। नाव में लगभग 90 लोग सवार थे। इसाह ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है, क्योंकि खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।

बारिश के मौसम में नाइजीरिया के दूरदराज़ के इलाकों में नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण अत्यधिक भार, खराब रखरखाव और सुरक्षा उपायों की कमी है। विश्लेषकों का कहना है कि इनमें से कई नावें बिना लाइफ जैकेट के संचालित होती हैं। पिछले महीने भी, देश के उत्तर-पश्चिमी सोकोतो राज्य में एक नाव पलटने की घटना में 25 लोग लापता हो गए थे।

About NW-Editor

Check Also

कतर-UAE के बाद सऊदी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: थम नहीं रहा तनाव, ईरान पर फिर उठे सवाल

बीते दिन ईरान ने कतर और संयुक्त अरब अमीरात के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *