फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर रामलीला मैदान के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 37 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के फुहिया घाट, पोस्ट सखिमा निवासी हरे कृष्ण के पुत्र मनोरंजन कुमार सोमवार शाम ई-रिक्शा से बिंदकी की ओर जा रहे थे। तभी कुंवरपुर रामलीला मैदान के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में मनोरंजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Wani