Breaking News

शुद्ध पेयजल से जल जनित रोगों से बचेंगे ग्रामीण: विकास

– ग्राम पंचायत घनघोल में विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन
– जल अर्पण करते विधायक विकास गुप्ता बबलू।
फतेहपुर। शासन की शीर्ष प्राथमिकता के कार्यक्रम जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खण्ड हसवा की ग्राम पंचायत घनघोल में पेयजल योजना का विधायक विकास गुप्ता की अध्यक्षता व ग्राम ग्रामवासियों की उपस्थिति में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पेयजल योजना विगत एक वर्ष से संचालित है। लगातार क्लोरीनउक्त पानी की सप्लाई की जा रही है। विधायक ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए योजना से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया कि शुद्ध पेयजल पीने से ग्रामवासी जल जनित रोगों से बचेंगे और बीमारी के इलाज में खर्च होने वाला पैसा भी बचेगा। लोगों से अपील किया कि पानी को व्यर्थ न बहाएं। घनघोल ग्राम पेयलज योजना से विधायक संतुष्ट रहे और अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, कंस्ट्रक्शन कंपनी, जल जीवन मिशन की समस्त टीम की सराहना भी किया। पेयजल योजना के निर्माण से लोगों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने विधायक को इस योजना के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, सहायक अभियंता कैलाश चंद्र, अवर अभियंता विवेक कुमार, टीपीआई से डीपीएम कृष्ण कुमार खरे, कार्यदाई संस्था से भाविक, मनोज तिवारी, अंकुर, आईएसए कोआर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल, सीबीटी स्वाति अवस्थी, जीआईएस जितेन्द्र यादव, ग्राम प्रधान जानकी देवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सशक्त महिला प्रधान विषय पर आधारित है अवधी फिल्म दंश

– 31 मार्च को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज – पत्रकारों से बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *