लखीमपुर खीरी। सदर विधायक योगेश वर्मा ने मोतीपुर से जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व ठेकेदार को कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराया जाए और समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।
मौके पर संबंधित विभाग के कर्मचारी, स्थानीय लोग तथा पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

News Wani